• Fri. Apr 17th, 2026

रंगदारी में पांच हिन्दूवादी गिरफ्तार | Five Hinduists | Arrested | Sea News

May 6, 2025

मंदिर के पास शराब की दुकान खोलने का हवाला देकर रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने संजय जाट सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर दुकान स्वामी से एक लाख रुपये की मांग करने और डराने-धमकाने का आरोप है। पीड़ित दुकानदार द्वारा शिकायत में बताया गया कि पहले डर के चलते आरोपियों को 50 हजार रुपये दे दिए गए थे, लेकिन जब दोबारा पैसों की मांग की गई, तो मामले की शिकायत पुलिस से की गई। जांच के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संजय जाट और उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *