• Thu. Sep 10th, 2026

युवक ने ताजमहल में किया गंगाजल का छिड़काव | GangaJal at Taj | TajMahal Controversy | Sea News

Apr 17, 2025

मोहब्बत की निशानी ताजमहल एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। हिंदूवादी संगठनों द्वारा लंबे समय से उठाए जा रहे ‘तेजोमहालय’ के दावे के बीच अब एक नई घटना ने प्रशासन को चौकन्ना कर दिया है। मुजफ्फरनगर निवासी गौरव चौहान नामक युवक ताजमहल में गंगाजल लेकर पहुंचा और पूरे परिसर में गंगाजल का छिड़काव करते हुए जोर-जोर से ‘हर हर महादेव’ के नारे लगाने लगा। गौरव ने शाहजहां और मुमताज की कब्रों पर भी गंगाजल चढ़ा दिया। सुरक्षाकर्मियों के हस्तक्षेप से पहले ही गौरव ने परिसर के कई हिस्सों में जल छिड़क कर शुद्धिकरण की प्रक्रिया को सार्वजनिक रूप से अंजाम दे दिया। गौरव चौहान का दावा है कि ताजमहल दरअसल एक प्राचीन शिव मंदिर है जिसे तेजोमहालय कहा जाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *