• Sat. Oct 3rd, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

मोदी सरकार का जातीय जनगणना पर बड़ा फैसला | Caste Census Update

May 2, 2025

जाति जनगणना को लेकर मोदी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। फैसले की जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी कहा कि सरकार ने मुख्य जनगणना में जाति जनगणना को शामिल करने का फैसला किया है। कैबिनेट कमेटी आॅन पॉलिटिकल अफेयर्स ने यह निर्णय लिया है। सरकार का यह फैसला इस लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि विपक्ष की ओर से लगातार इस मुद्दे को उठाया जा रहा था। और 2024 के लोकसभा चुनाव में तो इंडिया गठबंधन में शामिल अधिकांश दलों ने इस मांग को जोर-शोर से उठाया था। साथ ही यह ऐलान किया था कि उनकी जब सरकार आएगी तो जातिगत जनगणना होगी। लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी तो लगातार इस मांग को दोहराते रहे हैं। वहीं इस फैसले को बिहार चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *