• Sat. Oct 3rd, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

मोटरबोट पर सवार होकर सीएम योगी ने परखा चैनलाइजेशन | CM Yogi Adityanath

Apr 28, 2025

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी के पलिया में शारदा नदी के चैनलाइजेशन कार्य का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मोटरबोट पर सवार होकर बाढ़ से बचाव के लिए कराए जा रहे कार्यों को बारीकी से देखा। अफसरों से चैनलाइजेशन कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल भी रहीं। बता दें की निरीक्षण के बाद सीएम योगी जनसभा स्थल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गत वर्ष यहां आया था। निघासन क्षेत्र में बाढ़ की समस्या से जूझते हुए लोगों को देखा था और तब मैंने विधायक रोमी साहनी और शशांक वर्मा को भी कहा था कि चिंता मत करिए। इसके स्थायी समाधान का रास्ता निकालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *