त्यागी समाज में पुनर्विवाह का प्रचलन नहीं होने से सभी परेशान हैं…..परेशान समाज के लोग पुनर्विवाह के लिए आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं लेकिन अखिल भारतीय गालव पूर्व त्यागी ब्राहम्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.जयप्रकाश त्यागी के पुनर्विवाह कराने के संकल्प को महिलाओं ने उचित ठहराया है…….पीड़ित समाज की महिलाओं ने कहा की इससे पुरूष और महिला दोनों ही परेशान हैं लेकिन पुरानी चली आ रही परंपरा के आगे सभी बौने हैं…..महिलाओं का कहना है कि डॉ.जेपी त्यागी के सभी साथ हैं पुनर्विवाह होना चाहिए उजड़े हुये सुहाग को दोबारा से भी अपना घर बसाने का अधिकार है…..आखिर जब लड़कों का पुनर्विवाह हो जाता है तो लड़कियों का क्यों नहीं होना चाहिए……आखिर इसमें लड़कियों की गलती कहां है……
