थाना खंदौली क्षेत्र में दूध के टैंकर की टक्कर से मोपेड सवार की मौत हो गई, एक्सीडेंट में उसकी पत्नी को भी चोट आई हैं, वह पत्नी के साथ मोपेड से आगरा अपनी दवा लेने आ रहा था, उजरई के पास टैंकर ने चपेट में ले लिया, लालाराम बेटी की शादी की तैयारी कर रहा था, इससे पहले ही मौत ने झपट्टा मार दिया |
