• Sun. Oct 25th, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

बहराइच के पीड़ित परिवार ने सीएम से की मुलाकात | BJP MLA | Sureshwar Singh | Lucknow | Sea News

Oct 15, 2024


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ स्थित सीएम आवास पर बहराइच हिंसा में मारे गए युवक के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें मदद का आश्वासन दिया। पीड़ित परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी के सामने अपनी बात रखी और न्याय की मांग की है। परिवार के साथ महसी के भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह भी मौजूद रहे।मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी ने एक्स अकाउंट पर बयान दिया कि बहराइच की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में काल-कवलित हुए युवक के शोक संतप्त परिजनों से आज लखनऊ में भेंट की। दु:ख की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता से पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *