ब्रज की विश्व प्रसिद्ध होली में शामिल होने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ 7 मार्च को मथुरा आएंगे। वह बरसाना में रंगोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद श्रीजी मंदिर में लाडली जी का आशीर्वाद लेंगे। साथ ही हुरियारों के साथ लड्डू होली खेलेंगे। सुरक्षा-व्यवस्था के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं।
