20 फरवरी को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अगले वित्त वर्ष के लिए बजट पेश कर दिया है जो पिछले वर्ष की तुलना में 9.8 प्रतिशत बड़ा बजट है. यूपी के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 8,08,736 करोड़ के बजट 2025-26 को पेश किया. बजट शिक्षा, शहरी विकास, सूचना प्रौद्योगिकी और सामाजिक कल्याण को प्राथमिकता देता है,उत्तर प्रदेश उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने कहा की यह बजट प्रदेश को विकास की राह पर ले जाएगा |
