आगरा में पुष्टाहार की कालाबाजारी मामले में 17 आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं के बाद शासन ने शहरी क्षेत्र के बाल विकास परियोजना अधिकारी विमल चौबे को पुष्टाहार वितरण के पर्यवेक्षण में लापरवाही पर निलंबित कर दिया है। आगरा में विकास भवन से लेकर कलेक्ट्रेट तक अधिकारियों ने खूब किरकिरी कराई। एडीएम नागरिक आपूर्ति से लेकर डीपीओ तक का दामन दागदार निकला। भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे दोनों अधिकारियों की जांच शुरू हो गई है। जहां एडीएम पर राशन माफिया से साठगांठ तो डीपीओ पर पुष्टाहार वितरण में भ्रष्टाचार के आरोप हैं।
