• Sat. Oct 3rd, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

पुलिस का कहर: एक रात, चार मुठभेड़! | Ghaziabad Police | Ghaziabad Encounter | Sea News

May 7, 2025

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक ही रात में चार थाना क्षेत्रों में मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी लुटेरे समेत आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनमें से पांच को पुलिस की गोली पैर में लगी। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में पुलिस की गाड़ी के शीशे तोड़कर चोरी करने वाले चार चोरों से मुठभेड़ हुई, जिसमें दो को गोली लगी और सभी गिरफ्तार हुए। नंदग्राम में महिलाओं से कुंडल लूटने वाले बदमाश को मुठभेड़ में गोली लगी और उससे लूटे गए कुंडल, बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए। मुरादनगर में 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में पैर में गोली लगी और उसके पास से बाइक, तमंचा और कारतूस मिले। विजयनगर में लुटेरे अमरजीत को मुठभेड़ में पैर में गोली लगी और उससे बाइक, तमंचा, कारतूस और ₹31,140 बरामद हुए। कमिश्नर गौड ने अपराधियों को स्पष्ट संदेश दिया है: या तो अपराध छोड़ें या जिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *