निमार्णाधीन मकानों से चोरी करने वाले गैंग के तीन सदस्य कमला नगर पुलिस के हत्थे चढ़ गये। किराये पर आॅटो चलाने वाले शातिर कावेरीकुंज स्थित निमार्णाधीन भवन से दो बार चोरी कर चुके हैं, जिन्हें पुलिस ने सामान बेचने से पहले ही गिरफ्तार कर लिये। इन चोरों ने पूछताछ के दौरान कई चोरी की वारदात कबूली हैं।
