आगरा नगर निगम के एसएफआई और जेडएसओ प्रवर्तन दल ने लोगों को गंदगी कोयले की भट्टी और अतिक्रमण के खिलाफ लगातार जागरूक कर रहा था, लेकिन साथ ही ऐसे लोगों पर भी नजर थी, जो लोग शहर में गंदगी कर रहे थे,अवैध अतिक्रमण कर रखा था, और चेतावनी के बाद भी टीटीजेड क्षेत्र में कोयले की भट्टी जला रहे थे ,इन सब से नगर निगम आगरा ने वित्तीय वर्ष 2024-2025 में लगभग 2 करोड़ 13 लाख जुमार्ने की वसूली की है, यह वसूली निगम के 25 एसएफआई द्वारा की गयी है,पिछले वर्ष 2023-2024 में निगम महज 49 लाख की ही वसूली कर सका था, यांनी इस वित्तीय वर्ष में नगर निगम ने 1 करोड़ 64 लाख की वसूली की है, जो निगम के लिए नया रिकॉर्ड है |
