ताज महोत्सव के अंतर्गत यमुना महा आरती का आयोजन पिछले कई सालों से एतमादुद्दौला व्यू प्वाइंट पर किया जाता है, लेकिन 2024 यमुना आरती के दौरान महापौर हेमलता दिवाकर ने हाथी घाट को यमुना आरती स्थल विकसित करने का ऐलान किया , इसके बाद हाथी घाट यमुना आरती स्थल में तब्दील भी हुआ, लेकिन अभी तक आरती स्थल पर महाआरती के कार्यक्रम आयोजित नहीं हो सके हैं |
