पहलगाम में हुई आतंकी घटना का जबाव देने पर दीवानी के अधिवक्ताओं ने गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाल सेना के जवानों का समर्थन किया है, दीवानी परिसर से निकाली गई रैली भारत माता की प्रतिमा पर समाप्त हुई, अधिवक्ताओं का कहना है कि चलाये गये आॅपरेशन सिंदूर में सेना के जवानों ने आतंकियों को ढेर कर दिया है, अगर जरुरत पड़ेगी तो अधिवक्ता भी सेना के जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेंगे |
