वक्फ संशोधन बिल पारित होने पर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है, शहर के साथ देहात में सतर्कता बरती जा रही है, शुक्रवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में दंगाइयों और भीड़ से निपटने के लिए अभ्यास कराया गया, इस दौरान जवानों को शस्त्र और उपकरणों का प्रयोग करने के बारे में जानकारी दी गई, हालातों को देखते हुए पुलिसकर्मियों के अवकाश रद् कर दिया गया हैं |
