ताजमहल के 500 मीटर दायरे में अवैध निर्माण थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद ताजमहल के संरक्षित क्षेत्र में निर्माण जारी है। अब तक करीब 300 अवैध निर्माण के मामले दर्ज हो चुके हैं, लेकिन पुरातत्व विभाग और ताजगंज पुलिस की लचर कार्रवाई के कारण कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
