समाज के लिए कुछ कर गुजरने का मादा रखने वाले अखिल भारतीय गालव पूर्व त्यागी ब्राहम्ण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.जय प्रकाश त्यागी का काफिला जब पहली बार वृथला कुंड के लिए निकला तो लगा की ये काफिला किसी मंत्री विधायक सांसद का होगा…..लोग रास्ते भर में यही कयास लगा रहे थे यही सोच रहे थे कि इतना बड़ा वाहनों का काफिला कभी नहीं देखा…..चालीसी क्षेत्र वृथला कुंड तक पहुंचने में डॉ.जय प्रकाश त्यागी को महज एक घंटे के रास्ते में आठ घंटे लग गये…..राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंदिर में 51 किलो का घंटा चढ़ाया तो 11 लाख रुपए का दान भी किया.
