आगरा के जिला कोषागार कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब दोपहर के समय एंटी करप्शन ब्यूरो की 15 सदस्यीय टीम ने अचानक छापा मार दिया। टीम ने सबसे पहले फैमिली पेंशन पटल पर तैनात सहायक लेखाकार प्रशांत रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद पूरे दफ्तर के विभिन्न पटलों को अपने कब्जे में ले लिया गया। एसीबी की इस कार्रवाई से जिला कोषागार के अधिकारियों और बाबुओं में अफरा-तफरी मच गई। सहायक लेखाकार पेंशनर महिला से पेंशन पुर्ननिर्धारण के नाम पर पांच हजार की घूस लेते हुए गिरफ्तार हुआ है।
