आगरा में सुप्रीम कोर्ट के लाख मना करने के बावजूद भी पेड़ों की हत्या लगातार की रही है। पेड़ों की अवैध कटाई को रोकने के लिए सेंट्रल एंपावरमेंट कमेटी और वन विभाग लाख कोशिश कर रहा है। उसके बावजूद भी पेड़ों की अवैध कटाई थमने का नाम नहीं ले रही है। हरी पर्वत स्थित क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज के दाएं ओर स्थित खुले मैदान में पेड़ को आरी चला कर काट दिया गया है। जिस पर अभी तक संबंधी विभाग ने कोई कार्यवाही नहीं की है।
