• Sat. Oct 3rd, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

झुग्गियों और कबाड़ के गोदाम में भीषण आग | Noida Fire | Sea News

Apr 5, 2025

नोएडा के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र अंतर्गत बहलोलपुर में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग झुग्गियों और कबाड़ के गोदामों में लगी, जिसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दीं. आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के लोगों में दहशत फैल गई. स्थानीय लोगों का आरोप है कि नोएडा अथॉरिटी और फायर विभाग की लापरवाही की वजह से यह घटना हुई है. इससे पहले भी कुछ हफ्ते पहले इसी क्षेत्र में झुग्गियों और कबाड़ के गोदामों में आग लग चुकी थी, लेकिन उस समय भी संबंधित विभागों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की थी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *