संसद में राना सांगा पर विवादित टिप्पड़ी करना सपा सांसद को भारी पड़ गया…..इस बारे में जब उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय से पूछा गया तो उनका कहना था कि जिस राजा के शरीर पर देश की खातिर कई लड़ाइयां लड़ते लड़ते 80 घाव हो गये,एक हाथ कट गया एक पैर भी खराब हो गया देश के ऐसे आइडियल को गददार कहना किसी छोटी मानसिकता से कम नहीं है……सपा सांसद के बारे में उच्च शिक्षा मंत्री का कहना है कि इतिहास की जानकारी जिसे नहीं होती है वह कई बार उल्टे सीधे बयान देकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं…..उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर भी तंज कसा है |
