आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कार्यकतार्ओं ने कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम ने मथुरा में सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के शासन में अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और धार्मिक अल्पसंख्यकों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। पुलिस की मौजूदगी में सांसद चंद्रशेखर के काफिले पर दो बार हमला किया गया।
