खंदारी स्थित गुरु कृपा करियर इंस्टीट्यूट में मंगलवार को आईसीएसई और यूपी बोर्ड परीक्षाओं में आगरा जिले में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। संस्थान ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर उपलब्धि की सराहना की, इसके साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की है |
