परिवहन निगम में महिला परिचालकों की भर्ती होने जा रही है, गुरुवार को क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर लगे रोजगार मेले में युवतियों के साथ शादीशुदा महिलाओं ने भी आवेदन किया है, केबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने रोजगार मेले का उदघाटन किया, इस दौरान आवेदन करने पहुंचीं महिलाओं में उत्साह दिखाई दे रहा था |
