भारत सरकार ने सभी पैन कार्डधारकों के लिए पैन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ना अनिवार्य कर दिया है- इस कदम का मुख्य उद्देश्य वित्तीय धोखाधड़ी को रोकना और वित्तीय पारदर्शिता को बढ़ावा देना है- सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे 31 दिसंबर, 2024 तक अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक करा लें, अन्यथा उनका पैन कार्ड निष्क्रिय कर दिया जाएगा जिससे आगे कई वित्तीय समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं यह कदम न केवल वित्तीय धोखाधड़ी को रोकने में सहायक होगा बल्कि देश में डेटा प्राइवेसी के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी मदद करेगा-अगर 31 दिसंबर, 2024 तक पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया गया, तो पैन कार्ड निष्क्रिय कर दिया जाएगा- इससे न केवल वित्तीय लेन-देन में कठिनाई हो सकती है, बल्कि बाद में इसे पुन: सक्रिय करना भी मुश्किल होगा- इसलिए समय रहते पैन और आधार को लिंक करना जरूरी है
