कारगिल शहीद का परिवार इन दिनों अधिकारियों की चौखट पर न्याय की गुहार लगा रहा है। पूर्व में शहीद श्यामवीर सिंह की पत्नी को आवंटित पेट्रोल पंप को एनएचएआई ने सड़क चौडीकरण के नाम पर ध्वस्त कर दिया है। अब शहीद का परिवार पेट्रोल पंप के लिए जमीन हासिल करने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा है |
