• Fri. Oct 2nd, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

ऑपरेशन सिंदूर पर सेना की प्रेस ब्रीफिंग | Indian Army | Air Strike | Sea News

May 7, 2025

भारतीय सेना ने बुधवार को आॅपरेशन सिंदूर को लेकर प्रेस ब्रीफिंग की. इसमें विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ थलसेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी और वायुसेना की अधिकारी व्योमिका सिंह ने भारत की कार्रवाई को लेकर जानकारी दी. कर्नल सोफिया ने बताया कि भारतीय सेना की कार्रवाई में किसी भी निर्दोष नागरिक को निशाना नहीं बनाया गया है. सेना ने आतंक के 9 ठिकानों को ध्वस्त किया है. भारतीय सेना की ओर से कहा गया की ये एयरस्ट्राइक उन आतंकी ठिकानों पर की गई, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई थी. इस एयर स्ट्राइक में किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया गया है. भारत ने लक्ष्यों के चयन और निष्पादन के तरीके में काफी संयम दिखाया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *