आगरा विकास प्राधिकरण बोर्ड की 147वीं बैठक मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले हुए। इसमें प्रमुख रहा कि एडीए द्वारा आंवटित इडब्लूएस भवनों को 50 फीसद धनराशि जमा करने के बाद भवन का भौतिक कब्जा आवंटी को दे दिया जाएगा।
