इस बार की भीमनगरी बेहद ही भव्य सजने जा रही है, भीमनगरी आयोजन के तीसवें संस्करण का उद्घाटन सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे, सीएम के आगमन की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ आयोजन स्थल पर ही बैठक की और सुरक्षा व्यवस्था से लेकर आयोजन की भव्यता तक का खाका खींचा |
