उतर प्रदेश के एटा जनपद के थाना पिलुआ में तैनात एक आरक्षी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक आरक्षी रविंद्र कुमार 2016 बैच), का शव थाना परिसर के सर्वेंट क्वार्टर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्याम नारायण सिंह सहित अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये |
