सीएम योगी ने जीआईसी मैदान से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की रणनीति के रोडमैप की एक झलक दिखा दी, उन्होंने अपनी सरकार के आठ साल की उपलब्धियां गिनाई, कोविड काल से लेकर महाकुंभ तक में व्यवस्थाओं के जरिए विपक्ष को जमकर घेरा और अयोध्या काशी के साथ ही मथुरा वृंदावन का जिक्र कर तुष्टिकरण पर चोट के माध्यम से सनातन का संदेश देकर आम जनता से एक बार फिर आशीर्वाद देने की अपील भी कर दी।
