आगरा के एट स्क्वायर कैफे में आईपीएल पर सट्टा लगाया जा रहा था। देर रात पुलिस और एसओजी की टीम ने कैफे पर छापा मारा,,पुलिस ने मौके से दो सट्टेबाजों के साथ नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 1.62 लाख रुपये की नकदी बरामद करने के साथ ही 11 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।इनमें एक होटल मालिक और दो चांदी व्यापारी शामिल हैं। सट्टेबाज नकद और आॅनलाइन सट्टा लगा रहे थे। सट्टेबाज मैच के बाद पर्चियों को जलाने के साथ ही मोबाइल से डेटा डिलीट कर देते थे।आइपीएल पर सट्टा शहर के कई अन्य हिस्सों में भी लगाए जाने की जानकारी पुलिस को मिली है। सट्टेबाजों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जाल बिछा दिया है।
