आगरा किले में आयोजित लाइट एंड साउंड शो का पहला प्रदर्शन दर्शकों की कम मौजूदगी के कारण फीका रहा। 200 दर्शकों की क्षमता वाले शो में सिर्फ 48 पर्यटक पहुंचे, जिससे आधी से ज्यादा कुर्सियां खाली रहीं। विदेशी पर्यटकों की गैरमौजूदगी के कारण केवल एक हिंदी शो ही आयोजित हो सका |
