• Fri. Oct 2nd, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

अजगर ने पोल से लटककर किया कौवे का शिकार | python | SEA NEWS

Oct 5, 2024


अजगर भले ही जहरीला न होता हो, लेकिन बेहद ही ताकतवर होता है। ऐसे में उसके शिकंजे में अगर कोई भी प्राणी फंस जाए तो उसका जिंदा बच पाना काफी हद तक मुश्किल रहता है। लेकिन इस बार जो हुआ वह आपके होश उड़ा देने वाला है। क्योंकि अजगर लगभग हमेशा ही जमीन पर शिकार करते कैमरे में रिकॉर्ड किए जाते है। इस वीडियो में पोल से लटके एक अजगर ने कौवे को उसकी गिरफ्त में पकड़े देखा जा सकता है। मुंह में कौवे के सिर को पकड़े हुए अजगर उसे ऊपर की ओर खींच रहा है। जैसे-जैसे अजगर उसे ऊपर की ओर खींचता है वैसे-वैसे उसे अपने शरीर से लपेटता जाता है। अजगर उसे पूरी तरह अपनी पूंछ से लपेटकर पोल के ऊपर तक ले जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *