पाकिस्तान पर भारतीय कार्रवाई के बाद देशभर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने हाई अलर्ट पर रखा गया है, और ज्यादा जवानों की तैनाती कर रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।मंगलवार की देर रात पाकिस्तान में नो जगह पर किए गए हमले के बाद रेलवे स्टेशनों पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मानिटरिंग बढ़ाते हुए अयोध्या जीआरपी ने पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से स्टेशन और ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया।
