अखिलेश यादव ने महेवा ब्लॉक में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण किया,,,और अखिलेश यादव ने पास में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम में जसवंत नगर से विधायक और सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव, बदायूं सांसद आदित्य यादव अंकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव अंशुल और इटावा लोकसभा सांसद जितेंद्र दोहरे भी मौजूद रहे।
