विवरण- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी खुद महिला सुरक्षा के लिए खतरा है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी उस पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करती है जो कहती थी ‘लड़के हैं, गलती कर देते हैं’. यूपी विधानसभा सत्र में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा, ‘महिला सुरक्षा को लेकर यह सरकार काफी गंभीर है. इस सरकार के बनते ही हमने एंटी रोमियो स्क्वॉड बनाए… जब हमने एंटी रोमियो स्क्वॉड बनाए तो सबसे पहले इसका विरोध समाजवादी पार्टी ने किया. महिलाओं के खिलाफ अपराध के ज्यादातर मामलों में समाजवादी पार्टी से जुड़े लोग किसी न किसी तरह से जुड़े हुए हैं… वे उस पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं जो कहती थी ‘लड़के हैं, गलती कर देते हैं’… वे महिला सुरक्षा पर कैसे बोल सकते हैं, समाजवादी पार्टी खुद महिला सुरक्षा के लिए खतरा है. सरकार सजग है, और हर बेटी और व्यापारी को सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है.
