विवरण- उन्नाव के 112 आॅफिस में तैनात एक सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह आत्महत्या करने की धमकी देते हुए मदद की गुहार लगा रहा है सिपाही ने बताया कि वह आॅनलाइन गेमिंग की लत में फंसकर करीब 15 लाख रुपये हार चुका है सिपाही ने खुलासा किया कि उसने विभिन्न माध्यमों से जैसे लोन लेकर और उधार लेकर कुल मिलाकर 15 लाख रुपये आॅनलाइन गेमिंग में गंवा दिए हैं इस कर्ज के बोझ तले दबे सिपाही ने अपनी वित्तीय स्थिति से बेहद परेशान होकर यह कदम उठाने का फैसला किया है
