फिल्म थियेटर क्रिएशन ग्रुप मार्च माह की शुरूआत में सूरसदन प्रेक्षाग्रह में विख्यात स्टोरी रायटर इस्ताख अली की कहानी पर आधारित तुमने क्यों कहा की तुम बहुत खूबसूरत हो नाटक का मंचन करने जा रही है। फिल्म थियेटर क्रिएशन ग्रुप के निदेशक वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल जैन के दिशा निर्देश में रंगकर्मी एस एन मेडिकल कॉलेज कैम्पस में नाटक की रिहर्षल कर रहे है |
