युवक ने ताजमहल गार्डन में पढ़ी नमाज | Taj Mahal | Breaking News | Sea News
विश्व धरोहर ताजमहल में एक बार फिर नियमों की अनदेखी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ताज परिसर के गार्डन में एक युवक द्वारा नमाज अदा करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना गुरुवार की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक ताजमहल की ऐतिहासिक इमारत के पीछे स्थित गार्डन में नमाज अदा कर रहा है। इस घटना से स्थानीय हिंदू संगठनों में रोष है, जिन्होंने युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। Taj Mahal
Click here for the latest news
