उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में भारी बारिश और भूस्खलन का सिलसिला जारी है. केदारनाथ धाम से महज 15 किलोमीटर पहले सोनप्रयाग में एक पहाड़ ढह गया. पहाड़ गिरते ही श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई. हालांकि, राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ. बारिश के कारण पहाड़ों पर दरारें आना, मिट्टी का खिसकना और पहाड़ ढहना एक आम बात हो गई है. इस वर्ष मानसून पहले से ही काफी भारी और विनाशकारी रहा है. सोनप्रयाग में पहाड़ गिरने की घटना से स्थानीय प्रशासन में भी हलचल मच गई है.
