सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। स्वर्ण जयंती चौक पर कार्यकर्ताओं ने खुद को जंजीरों से बांधकर योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने 8 वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियों का बखान कर रही है। लेकिन वास्तविकता यह है कि प्रदेश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है। महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं।