• Fri. Oct 2nd, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

Seema Parihar Dakait: दस्यु सीमा परिहार दोषी करार | Auraiya News | Dasyu Sundari | Breaking #shorts

कभी दस्यु सुंदरी के रूप में आतंक का पर्याय रही सीमा परिहार समेत चार लोगों को कोर्ट ने अपहरण के एक मुकदमे में दोषी पाया है। सजा पर निर्णय बुधवार 21 फरवरी को होगा। इस बीच कोर्ट ने पुलिस से जानकारी मांगी है कि दस्यु जीवन छोड़कर आत्मसमर्पण करने के बाद इन लोगों ने कोई अपराध किया है या नहीं। 20 मार्च 1994 की रात 12:30 बजे की यह घटना कोतवाली औरैया में पंजीकृत हुई थी।। इसमें ग्राम गढ़िया बक्सीराम निवासी श्रीकृष्ण त्रिपाठी ने रिपोर्ट लिखाई थी कि उसका 25 वर्षीय भाई प्रमोद कुमार त्रिपाठी खेतों में पानी लगा रहा था। तभी रात में 10 से 15 सशस्त्र बदमाश ट्यूबवेल पर आए और दरवाजा खुलवाकर प्रमोद कुमार त्रिपाठी को पकड़ कर अजनपुर ले गए। बाद में गिरोह की पहचान दस्यु लालाराम-सीमा परिहार के रूप में हुई। लालाराम की मौत हो चुकी है। मौजूद सीमा परिहार, रामकिशन, छोटे सिंह व अनुरूद्ध के खिलाफ मुकदमा चला। एडीजे सुनील कुमार सिंह ने चारों अभियुक्तों को अपराध में दोषी पाया। उन्हें जिला कारागार इटावा भेज दिया गया।