Sambhal : जुमे की नमाज को लेकर थ्री लेयर सुरक्षा | Jama Masjid Case | Sea News |
जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हुई हिंसा में चार लोगों की मौत के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। अब सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न रहे इसके लिए रणनीति बना ली गई है। शुक्रवार को अदालत में वादी पक्ष को सर्वे रिपोर्ट पेश करनी है तो प्रतिवादियों की ओर से अपना पक्ष रखा जाएगा। ऐसे में जामा मस्जिद में जुमे की नमाज और अदालत में दोनों पक्षों के मौजूद होने पर सुरक्षा कारणों को लेकर पुलिस ने फुल प्रूफ प्लान तैयार किया है और कोर्ट के आप पास भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है
