वाराणसी की गंगा आरती की तर्ज पर 400 वर्ष पुरानी परंपरा आगरा में यमुना मैया के तट पर एक बार फिर अपने पूर्ण वैभव के साथ सजीव हो उठी। मौका था ताज महोत्सव 2025 के शुभ अवसर पर आगरा नगर निगम द्वारा यमुना महाआरती का। मंगलवार को यमुना महाआरती के दिव्य एवं भव्य आयोजन का शुभारंभ महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने यमुना मैया की आरती करके किया।