विवरण- आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के एक्स पोस्ट पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चैधरी ने कहा, यह लोकतंत्र है और लोकतंत्र में सभी अपनी बात रखते हैं। लालू जी को याद करना चाहिए कि 15 साल जब उनका राज था तब कोई शासन नहीं था,आईएएस अफसर की पत्नी तक सुरक्षित नहीं थी। लालू जी वह राज चलाते थे, उनको बोलने का कोई अधिकार नहीं है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं कि लगातार 10 वर्षों से मन की बात के माध्यम से दुनिया को कैसे भारत से जोड़ा, मेकिंग इंडिया का सपना कैसे पूरा किया।
