शेयर मार्केट में शुक्रवार को भारी गिरावट हुई और सेंसेक्स 589 अंकों की गिरावट के साथ 79213 के लेवल पर बंद हुए,जबकि निफ्टी 207 अंकों की गिरावट के साथ 24039 के लेवल पर बंद हुआ. बाजार में आज पैनिक सेलिंग का सीन देखा गया.सेंसेक्स में करीब 600 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और निफ्टी 24,050 अंक से नीचे फिसल गया. पहलगाम में पर्यटकों पर हुए घातक आतंकवादी हमले के बाद निवेशक सतर्क हो गए है |
