• Sat. Feb 21st, 2026

National Roundup : आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा | Kannauj | Agra Lucknow Expressway

Nov 27, 2024

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हुआ है. इस हादसे में मिनी पीजीआई सैफई में तैनात 5 चिकित्सकों की मौत हो गई और एक डॉक्टर घायल है. ये सभी किसी शादी समारोह से लौट रहे थे और इनोवा गाड़ी में सवार थे. सूचना के बाद मौके पर अधिकारी पहुंचे और शवों को कार से निकाला . ये सभी लखनऊ से लौट रहे थे, तभी तड़के करीब 4 बजे हादसे का शिकार हो गए. इन सभी की पहचान हो गई है. सूचना मिलते ही पुलिस के साथ ही यूनिवर्सिटी का स्टाफ पहुंच गया.ये सभी डॉक्टर्स पीजी कर रहे थे. एक डॉक्टर की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *