उत्तर प्रदेश उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने औरंगजेब और मुस्लिम शासकों के खिलाफ जमकर हमला बोलते हुए निशाना साधा साक्षी महाराज ने कहा कि भारत में जिन शासकों ने देश के नागरिकों पर अत्याचार किए, उनका नाम इतिहास में कभी भी अमर नहीं हो सकता है। उन्होंने विशेष रूप से औरंगजेब का नाम लेते हुए कहा कि जो लोग देश की संस्कृति और गौरव को नुकसान पहुंचाने वाले रहे हैं, वे कभी भी सम्मान के पात्र नहीं हो सकते।